अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
16-May-2022 11:06 AM
MUNGER : एक और जहां शराबबंदी को लेकर विपक्ष से लेकर न्यायालय तक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फजीहत हो रही हैं, वहीं जिन अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है. वही अधिकारी खुद सरकारी गाड़ी में शराब पीकर लुढ़क जाते हैं। मामला मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड का है जहां बम्बर प्रखंड के CO साहब का शराब पीने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है।
बता दें कि वीडियो में CO शराब पिए हुए दिख रहे है जिसके बाद ड्राइवर किसी तरह CO साहब को गाड़ी के सीट के नीचे से उठाकर उन्हें उनके कमरे तक छोड़ते हैं। इस दौरान सी0ओ0 साहब अपनी पत्नी को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं साहब गाड़ी के अलावा अपने बेड रूम में भी शराब की बॉटल रखे हुए हैं और शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट और भद्दी भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं।ये मामला मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड के CO का है।
वहीं जब मीडिया ने CO विनोद कुमार गुप्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मेरे कमरे में शराब कैसे आया मुझे पता नहीं है उन्होंने कहा मुझे फ़साने की कोई साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ मारपीट नहीं कर रहा था घरेलू कलह के कारण उसको समझा रहा था। उन्होंने बताया कि मेरा छोटा भाई से विवाद चल रहा है उसी में पत्नी बोल रही थी जिसमे उसको समझा रहा था।