बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
21-Mar-2022 10:39 AM
SIWAN : बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भागलपुर, बांका और मधेपुरा के बाद अब बिहार के सिवान से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरांवे और छोटपुर गांव में रविवार की देर रात पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी ने शराब का सेवन किया था। हालांकि मृतकों के स्वजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। सूचना जारी होने तक सभी मृतकों का शव गांव में ही था।
बता दें कि इससे पहले बिहार के अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 37 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर बांका और मधेपुरा में कई लोगों की जान शराब पीने की वजह से हुई है। इनमें भागलपुर में 22, बांका में 12 व मधेपुरा में तीन लोगों की जान चली गयी। मौत का यह सिलसिला शनिवार रात से लेकर रविवार दिन तक चला।