ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Bihar News: रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य अधीक्षक कार्यालय में जमकर तोड़फोड़, टिकट चेकिंग के दौरान दंपति से बदसलूकी का आरोप

23-Oct-2024 07:34 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य अधीक्षक कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ और बवाल हुआ है। स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई और रेलकर्मियों द्वारा दंपति के साथ बदसलूकी किए जाने के बाद मामला बिगड़ गए और भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया।


दरअसल, टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई के द्वारा एक दंपति के साथ बदसलूकी की गई। जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद अज्ञात लोगों ने वाणिज्य कार्यालय में हमला बोल दिया और कार्यालय में तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टेशन पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ समेत नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।


इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है। टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई का व्यवहार लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दंपति ने टिकट चेक करने वाले टीटीई पर मारपीट का आरोप लगाया है। रेल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव