Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए
14-Nov-2024 01:50 PM
By First Bihar
CHHAPRA: छपरा में एक पैक्स अध्यक्ष के बेटे का संदिग्ध हालत में शव मिलने से बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मुफस्सिल थाना अंतर्गत छपरा थावे-रेलवे रेलखंड पर डुमरिया स्टेशन के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय अभिकांत कुमार के रूप में की गई है, जो डुमरिया निवासी मनिंदर राय पूर्व पैक्स अध्यक्ष का बेटा था। घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत करंट लगने से हुई है हालांकि परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को फेंका गया है।
स्थानीय लोगों ने भी आशंका जताई है कि चुनावी विवाद को लेकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या हुई है। थानेदार विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। चुनावी रंजिश में हत्या हुई है या करंट लगने से मौत हुई है इसकी जांच की जा रही है लेकिन प्रथम दृश्यता यह घटना करंट लगने से हुई है।
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पैक्स चुनाव के बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया है।