ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Bihar News: पुलिस मुख्यालय की चेतावनी के बावजूद SP ऑफिस में तैनात महिला...

Bihar News: पुलिस मुख्यालय की चेतावनी के बावजूद SP ऑफिस में तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने वर्दी में बनाया रील्स, वीडियो वायरल

10-Oct-2024 07:51 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: पुलिस मुख्यालय के आदेश को ताख पर रखते हुए महिला सिपाही ने वर्दी पहनकर रोमांटिक गाने पर रील्स बनाया। वह रील्स तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे  भोजपुर पुलिस की किरकिरी हो रही है। हालांकि की इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है।


भोजपुर जिले में एक महिला कॉन्स्टेबल का इंस्टाग्राम रील्स तेजी से वायरल हो रहा है। महिला सिपाही ने रील वर्दी पहनकर बनाया है। सोशल मीडिया पर वर्दी वाली  महिला सिपाही का रील वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने यह निर्देश जारी किया था कि कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में या हथियार के साथ रील नहीं बनाएगा। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने 15 मई 2023 को राज्य के सभी आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक को इसे लेकर आदेश जारी किया था। 


जिसमें कहा गया था कि ऐसा देखने को मिल रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर वर्दी, हथियार और गोला बारूद के साथ खुफिया जगह पर रील बना रहे हैं। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है। यह उनके कार्य कुशलता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि उन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इस निर्देश के बावजूद महिला पुलिसकर्मी ने रील बनाई है। 


जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि महिला सिपाही की इंस्टाग्राम रील सुर्खियां बटोर रही है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही का नाम गूंजा कुमारी है, जो भोजपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सिपाही के पद पर तैनात है। एक तरफ भोजपुर पुलिस लगातार अच्छे कार्यों के लिए जानी जाती है तो वहीं कुछ पुलिस कर्मियों के कारण भोजपुर पुलिस की बदनामी हो रही है। ऐसे में महिला सिपाही का वर्दी में रील बनाने का वीडियो कहीं ना कहीं भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। इससे भोजपुर पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। 


बता दें कि पिछले महीने ही गया के महाबोधी मंदिर में तैनात महिला सिपाहियों का रील वायरल हुआ था। जिसमें विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों महिला सिपाहियों को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया था। ऐसे में भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात महिला सिपाही गूंजा कुमारी का इंस्टाग्राम वीडियो भी काफी सुर्खियां बटोर रही है। जिससे भोजपुर पुलिस की किरकिरी हो रही है। हालांकि की इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है।