ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Flood News: पटना समेत बिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड चेतावनी,...

Bihar Flood News: पटना समेत बिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड चेतावनी, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; DM को अलर्ट रहने का निर्देश

27-Sep-2024 08:32 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मौसम को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इन सभी जिलों के डीएम से अलर्ट रहने को कहा है और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है जबकि पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट करते हुए कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को फ्लैश फ्लड की चेतावनी भेजी है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर में फ्लैश फ्लट को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भेजा है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी 13 जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि अलर्ट को ध्यान में रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपॉने के लिए सभी वैकल्पिक तैयारी रखें। संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। लोगों को इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा गया है ताकि किसी भी तरह की स्थिति में लोग सजग रहें।


शनिवार को पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और गोपालगंज में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।  उधर, जल संसाधन विभाग ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है और अगले 48 घंटे तक क्षेत्र में कैंप करने को कहा है।