ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar News: पटना में दिवाली के दिन बड़ा हादसा टला, अचानक टैंकर से...

Bihar News: पटना में दिवाली के दिन बड़ा हादसा टला, अचानक टैंकर से लीक होने लगा CNG; इलाके के लोगों में मच गया हड़कंप

31-Oct-2024 02:22 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक सीएनजी टैंकर से अचानक गैस लीक होने लगा। गैस लीक होने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। गैस की बदबू से लोग परेशान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और गेल इंडिया के कर्मियों ने लीक हो रहे गैस को बंद किया।


जानकारी के मुताबिक, सीएनजी भरा टैंकर पटना के नौबतपुर से बाईपास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वालमी के पास अचानक टैंकर से गैस लीक होने लगा। गैस लीक होने की जानकारी जैसे ही ड्राइवर को हुई उसने टैंकर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। गैस लगातार टैंकर से लीक हो रही थी. जिसके कारण आसपास के लोगों ने तेज गंध को महसूस किया।


आनन-फानन में गैस लीक की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। इस बीच लोगों में भय का माहौल बना रहा। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और गेल इंडिया के कर्मियों ने हालात को काबू मे किया। लीकेज बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गेल इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि जॉइंट में फाल्ट होने की वजह से गैस लीक हो रही थी।