Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
05-Oct-2024 08:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद हो कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन आपराधिक जगत से जुड़ी कोई खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार मौत के घाट उतार दिया।इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, वो अपनी मौजूदगी कायम रखने के लिए हरदिन नए नए कारनामे कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी बदमाशों पर लगाम लगाने में असफल होता दिख रहा है। ऐसा लगता है राजधानी में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है,अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में ताजा मामला दानापुर से है। पटना के दानापुर में शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे एक युवक को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया।
बताया जा रहा है कि दानापुर थाना क्षेत्र के होटल आरपीएस के समीप करण कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल करण कुमार को निजी अस्पताल में कराया भर्ती। जहां इलाज के क्रम में घायल करण कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
इधर, अपराधियों को पकड़ने के लिए एएसपी दानापुर इस मामले की कर तहकीकात खुद कर रहे हैं। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। इस घटना की पुष्टि पटना पश्चिमी एसपी शरत आर एस ने की है। अब इस घटना को लेकर जांच अभियान तेजी से चल रहा है।