ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR NEWS: लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते CRPF के जवान गिरफ्तार,...

BIHAR NEWS: लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते CRPF के जवान गिरफ्तार, भारी मात्रा में वाइन बरामद

01-Oct-2024 04:31 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लग्जरी कार से शराब तस्करी करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों में से एक सीआरपीएफ का जवान है जबकि दूसरा सहयोगी है जो गाड़ी चलाता था। दोनों सीआरपीएफ का जवान है। कोइलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास से कार को जब्त किया गया है। 


पुलिस को सूचना मिली कि डीआईजी रैंक के एक अधिकारी का बोर्ड लगे एक लग्जरी कार से शराब ले जाया जा रहा है। कोइलवर थाना के अपर थानाध्यक्ष सुभाष मंडल ने त्वरित करवाई करते हुए एक टीम गठित किया और मौके पर पहुँच कार के इंजतार करने लगे। लग्जरी कार जैसे ही टोल के पास पहुँची पुलिस ने कार को रुकवाकर छानबीन किया। इस दौरान कार के डिक्की में रखे रॉयल स्टेज, ब्लेंडर प्राइड व 8 पीएम की 180 लीटर शराब को बरामद किया। 


एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान सेखु कुमार दिल्ली में 122 बटालियन में पोस्टेड है। जो पन्द्रह दिन पहले छुट्टी में घर आया था। पुलिस ने एक लक्जरी कार, दो मोबाइल फोन, सीआरपीएफ के दो कमांडो यूनिफार्म, सीआरपी का परिचय पत्र, एक एटीएम कार्ड और आठ हजार चार सौ रुपया बरामद किया है। दोनो गिरफ्तार शराब तस्करों पर मद्य निषेध अधिनियम और कार पर वरीय अधिकारी के स्टिकर, स्टार लगा कर चलने के मामले में अलग अलग कांड में एफआईआर दर्ज किया गया है।news imagenews image

news image