ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए

Bihar News: जहरीली शराब से मौत के बाद एक्शन में बिहार पुलिस, बेतिया में बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार

Bihar News: जहरीली शराब से मौत के बाद एक्शन में बिहार पुलिस, बेतिया में बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार

17-Oct-2024 10:00 PM

By First Bihar

BETTIAH: छपरा और सीवान में जहरीली शराब से 36 लोगों की मौत हो गयी है। हालांकि 25 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। अब इसकी धमक पड़ोसी जिले गोपालगंज में देखने को मिल रही है। गोपालगंज में भी दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। बिहार में जहरीली शराब से मौत की घटना के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आ गयी है। इलाके में छापेमारी की जा रही है। 


बेतिया के लौरिया में पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां एक हजार चौतीस लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है वही एक पिकअप वैन भी बरामद किया गया है। शराब की बड़ी खेप को लौरिया पुलिस ने बरामद किया है। लौरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 727 लौरिया बगहा मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के पास केला लदे पिकअप को संदेह के आधार पर रोका तो शराब कारोबरी पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने जब पिकअप वैन की तलाशी ली तो उसमें रखे 1033 .66 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। 


वही पिकअप वैन पर 180 ml की 8pm फ्रूटी 1776 पीस, ब्लैडर प्राइड की 750 एमएल 49 पीस, रायल स्टैज 226 पीस, किंग फीशर बीयर 500 एमएल 960 पीस बरामद किया गया। जिसमें कुल 1033.680 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। पिकअप वैन का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 जीई 3973 है जिसकी जांच की जा रही है। विकअप वैन के मालिक का पता लगाया जा रहा है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। 


इस संबंध में एसडीपीओ नरकटियागंज जेपी सिंह ने बताया कि कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है। एसडीपीओ नरकटियागंज जेपी सिंह ने बताया की छापेमारी दल में शामिल लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को इस कार्रवाई के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।