मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Oct-2024 09:59 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां पीएमसीएच में इलाजरत सारण के राजेश सिंह की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र स्थित बाली विशुनपुरा निवासी 50 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में हुई है।
मृतक के भाई की माने तो कुछ दिन पहले ही अपने दोस्तों के साथ उनके भाई राजेश सिंह ने शराब पार्टी की थी। शराब पार्टी में शामिल दोस्तों के साथ-साथ इनकी भी तबीयत खराब हो गयी थी। उनके भाई को दिखाई देना बंद हो गया था। उनकी आंख की रौशनी चली गई थी। वही उनकी तबीयत भी ज्यादा खराब हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें मशरक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां के डॉक्टर ने उन्हें छपरा रेफर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें छपरा ले जाया गया था लेकिन वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है पीएमसीएच ले जाइए। जिसके बाद आनन-फानन में भाई को लेकर वो पीएमसीएच पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान उनके भाई राजेश सिंह की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शव का पीएमसीएच में ही पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। शव को लेकर परिजन मशरक के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि जहरीली शराब के पीने से सीवान के भगवानपुर और मशरक थाना क्षेत्र में 40 से अधिक लोगों की मौत पिछले दिनों हुई थी। मशरक थाना इलाके के बाली विशुनपुरा में रहने वाले राजेश सिंह ने भी आज पटना पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जहरीली शराब पीने से राजेश सिंह की मौत हुई है। इस घटना से मृतक के गांव में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।