ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR NEWS : गुरुजी करेंगे लाल पेन का उपयोग, सभी DEO और DPO...

BIHAR NEWS : गुरुजी करेंगे लाल पेन का उपयोग, सभी DEO और DPO को विभाग ने दिया यह निर्देश

05-Oct-2024 10:20 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 8) में अब अच्छी शिक्षा दिए जाने को लेकर एक नया निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने आरडीडीई, डीईओ और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि अब से कक्षा 1 से 8 के छात्रों के गृह कार्य और कक्षा कार्य का मूल्यांकन लाल पेन से किया जाएगा। इस दिशा में उठाए गए कदम से शिक्षा में सुधार की उम्मीद की जा रही है।


शिक्षा विभाग ने ‘शिक्षक मार्गदर्शिका’ के तहत यह सुनिश्चित किया है कि सभी शिक्षक गृह कार्य और कक्षा कार्य के मूल्यांकन के लिए लाल पेन का इस्तेमाल करेंगे, ताकि छात्र शिक्षकों द्वारा किए गए सुधार, टिप्पणियों और सुझावों को आसानी से पहचान सकें। इससे न केवल छात्रों की गलतियों की पहचान होगी बल्कि वे दिए गए सुझावों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया में सुधार आएगा।


वही, अपने कार्यों में सुधार के प्रति जागरूक होंगे छात्र पदाधिकारियों ने बताया कि इस निर्णय के पीछे शिक्षा विभाग की मंशा यह है कि छात्रगण अपने कार्यों में सुधार के प्रति जागरूक हों और उन्हें समझ में आए कि किस प्रकार की त्रुटियों पर ध्यान देना आवश्यक है। यह कदम शिक्षा गुणवत्ता के मानकों को बढ़ाने के लिए उठाया गया है, जिसमें छात्रों की लेखन क्षमता और गृह कार्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। जानकारों ने बताया कि शिक्षा विभाग के इस आदेश से यह उम्मीद की जा रही है कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आएगा।


इधर, गृह कार्य देने में लापरवाही पर एक एचएम सस्पेंड हो चुके हैं जबकि कई कार्रवाई की रडार पर हैं क्योंकि निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी भी गृह कार्य देने और जांच करने की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में गृह कार्य बच्चों को देने की परंपरा समाप्त हो गयी थी। सरकार के निर्देश पर अ़फसर भी निरीक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा गृह कार्य देने व उसकी जांच पर विशेष निगरानी रख रहे हैं।


कक्षा 1 से 8 के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को लाल पेन का उपयोग कर गृह कार्य और कक्षा कार्य का मूल्यांकन करना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रधान व अन्य संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी शिक्षक नियमित रूप से गृह कार्य का मूल्यांकन कर रहे है। जिन छात्रों को गृह कार्य और कक्षा कार्य नहीं मिल रहा है, उन छात्रों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया है।