ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Bihar News : डायल 112 पुलिस टीम की दबंगई, ऑटो ड्राइवर ने लगाया...

Bihar News : डायल 112 पुलिस टीम की दबंगई, ऑटो ड्राइवर ने लगाया पिटाई का आरोप; आक्रोशित लोगों ने किया घेराव

07-Oct-2024 10:20 AM

By First Bihar

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां क्विक एक्शन पुलिस यानी डायल 112 की पुलिस पर एक ऑटो ड्राइवर के पिटाई का आरोप लगा है। इसके बाद अब इस मामले को लेकर ड्राइवर में आक्रोश का भावना व्याप्त हो गया और उसके बाद थाना परिसर का घेराव कर जमकर हंगामा किया गया है। 


जानकारी के अनुसार, खबर सहरसा से है। जहां शहर के चांदनी चौक के समीप स्टेशन से विभिन्न जगहों के लिए खुलने वाली ऑटो चालकों ने देर रात डायल 112 पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। चालको ने पुलिस कर्मियों पर नशे की हालत में मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोग स्टेशन के पार्किंग से ऑटो का परिचालन करते हैं। चालको ने कहा कि डायल 112 के पुलिस कर्मी बेवजह गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।


वहीं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की कोई पुष्टि 1st Bihar नही करता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि चालक सहित दर्जनों लोग चांदनी चौक के समीप डायल 112 की गाड़ी को घेर कर चालक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कह रहा है कि ये नशे में है। लोगो ने कहा कि आम लोग यदि नशे में मिलता है तो उस पर कारवाई होती है लेकिन ये नशे में है तो कोई कारवाई नही होगी। 


इस वीडियो में एक सिपाही लोगो को समझा रहे हैं तो चालक अपने सीट पर बैठा हुआ है। उसके बाद लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार डायल 112 पर रिटायर्ड जवान चालक के रूप में तैनात है। लोगो ने कहा कि कई डायल 112 वाहन पर पुलिस अधिकारी के तैनात नही रहने से इस तरह की स्थिति सामने आती है। इस बाबत ट्रैफिक डीएसपी सह डायल 112 के नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा उस पर कारवाई होगी। उन्होंने कहा कि पिटाई और अन्य आरोप की जांच होगी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।