BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
16-Oct-2024 10:05 AM
By First Bihar
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना जाता है। इसके बाद बाबजूद इस कानून की सच्चाई क्या है वह शायद ही किसी से छुपा हुआ हो। ऐसे में अब एक ताजा मामला सिवान और सारण से निकलकर सामने आ रहा है। जहां शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक़ छपरा के मसरख और सिवान के भगवानपुर में शराब पीने से लोगों की मौत की सुचना प्राप्त हो रही है। यह दोनों इलाका सारण और सिवान जिले का सीमावर्ती बताया जाता है। ऐसी चर्चा है कि इन इलाकों में सिवान से शराब लाया गया था। अब इस पुरे मामले की सच्चाई क्या है इसको लेकर पुलिस प्रसाशन की टीम जांच में जूट गई है। इस घटना को लेकर सारण के एसपी ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
वहीं, सारण के डीएम ने इस मामले में फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए बताया कि हमें भी इस घटना की सूचना हासिल हुई है। हमलोग यह पड़ताल में जुटे हुए हैं कि क्या मृत शख्स की मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई है या इससे पीछे की वजह कुछ और हैं फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले में कुछ भी सही -सही बोलना उचित होगा।
इधर, संदिग्ध जहरीली शराब से मौत मामले की सूचना के बाद सिवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार और वहां के जिला अधिकारी भगवानपुर गांव के लिए रवाना हो गए। इस मामले में पूछे जाने पर सिवान पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने फर्स्ट बिहार को बताया कि संदिग्ध शराब की सेवन से दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। क्या कुछ हकीकत है यह पीओ निरीक्षण के बाद ही क्लियर होगा।
वहीं दूसरी और सारण के मसरख में भी एक व्यक्ति की संदिग्ध शराब से मौत के साथ-साथ दो लोगों की आंखों की रोशनी जाने की बात है मामले में सारण पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने कहा कि सूचना मिली है क्योंकि यह इलाका सिवान से भी कनेक्ट है। चर्चा तो है कि संदिग्ध शराब के सेवन से ऐसा हुआ है। घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस को और मजिस्ट्रेट को लगाया गया है वरीय अधिकारी भी थोड़ी देर में घटनास्थल पहुंचेंगे फिर मामला क्लियर होगा।