मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Oct-2024 06:54 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं। हाल ही में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद शराब के धंधेबाज बेखौफ शराब बेचने में लगे हैं। हालांकि पुलिस शराब तस्करों को भी आए दिन पकड़ रही है। शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रही है। ताजा मामला बैरिया थाना क्षेत्र का है जहां बैरिया थाने में तैनात एएसआई सर्वेश कुमार ने शराब के धंधेबाजों को खदेड़कर शराब से भरे कार को जब्त किया है।
हालांकि शराब के धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर गन्ने के खेत में भागने में सफल रहे। पुलिस ने 319 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार को जब्त किया गया। बैरिया प्रखंड क्षेत्र की पखनाहा डुमरिया पंचायत अंतर्गत डुमरिया वार्ड नंबर 7 के कब्रिस्तान के पास एक कार में रखी 319 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बैरिया पुलिस ने कार को जब्त किया गया।
मामले में सदर एसडीपीओ 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से दियारा के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप कार में लादकर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और बीआर 22 एटी 4160 नंबर आइ 20 कार से 319 लीटर शराब बरामद की गई। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर शराब के धंधेबाज गन्ना के खेत में भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट