Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
29-Sep-2024 07:19 AM
By First Bihar
PATNA : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में बालू के अवैध कारोबार से जुड़े एक और कारोबारी अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। अजय सिंह एसजी इंफ्रा का मालिक है और धनबाद के बालू माफिया सुरेश सिंह का बेटा है। ईडी ने अजय सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज है। ईडी पिछले तीन दिनों से अजय सिंह को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुला रही थी, मगर उपिस्थत न होने पर अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक अजय सिंह पर आरोप है कि यह आदित्य मल्टीकॉम के साथ मिलकर बालू सिंडिकेट को आगे बढ़ा रहा था। इसके बाद सिंडिकेट के अन्य आरोपियों राधाचरण सेठ, अशोक कुमार, सतीश सिंह, जग नारायण सिंह और पुंज सिंह के अलावा अजय सिंह पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग एक्ट में मामला दर्ज कर रखा है। सूत्रों के अनुसार, एसजी इंफ्रा पर करीब 250 करोड़ के राजस्व चोरी का आरोप है।
मालूम हो कि, सूबे में बालू का अवैध धंधा कोई नया नहीं है। यहां की दो बड़ी कंपनियां मिलकर बालू का सबसे ज्यादा व्यापार करती हैं। जिनमें ब्राडसन सन्स और आदित्य मल्टीकाम प्रमुख हैं। इन दो कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने बिहार में बालू के अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जिसके लिए बाकायदा बालू का सिंडिकेट बना लिया था। इस सिंडिकेट की वजह से सरकार के राजस्व की बड़ी चोरी की जा रही थी।
इधर, बालू के इस अवैध धंधे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय लंबे समय से अपनी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा है। अभी 19 सितंबर को ईडी ने सिंडिकेट के एक सदस्य पुंज सिंह को गिरफ्तार किया था। इस मामले को ज्यादा दिन नहीं बीते कि अब निदेशालय ने पटना से ही सिंडिकेट से जुड़े अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बालू सिंडिकेट में अबतक यह दसवीं गिरफ्तारी है।