LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!" बिहार में कार और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; पांच लोग बुरी तरह घायल बिहार में कार और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; पांच लोग बुरी तरह घायल BIHAR NEWS : रक्षक ही बन गए भक्षक! बिहार के इस थाने में बच्चों से उतरवाई गई शराब की पेटियाँ, अब उठ रहे बड़े सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत
30-Sep-2024 04:26 PM
By First Bihar
AURANGABAD: 2010 बैच के IPS अफसर सुधीर कुमार पोरिका के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई समाप्त हो गयी है। बिहार सरकार ने क्लीनचिट दी है। औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी सुधीर पोरिका को सभी आरोपों से दोषमुक्त किया है।
बता दें कि सुधीर पोरिका जब औरंगाबाद के एसपी थे तब बालू के अवैध खनन और परिवहन में उनकी संलिप्ता पायी गयी थी। ईओयू की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार ने 27 जुलाई 2021 को औरंगाबाद एसपी को सस्पेंड किया था। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया गया था।
जिसके बाद गृह विभाग ने मामले की जांच के लिए मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया। जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी गयी। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग से जवाब मांगा। यूपीएससी ने सुधीर कुमार पोरिका के खिलाफ लगाये गये आरोपों को अप्रमाणित पाया। जिसके बाद उन्हें दोष मुक्त घोषित करने की सिफारिश की। अब सरकार ने औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी के ऊपर लगे सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है।