ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

BIHAR NEWS : मिट्टी के लिए एक भतीजे ने परिजनों के साथ मिलकर चाचा की पीट-पीट कर हत्या, सड़क निर्माण के लिए भराई का चल रहा था काम

30-Dec-2024 11:06 AM

By First Bihar

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां मिट्टी के लिए एक भतीजे ने परिजनों के साथ मिलकर चाचा की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। इस घटना के बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जूट गई है। अब पुलिस टीम हत्या के आरोपी की तलाश में लगी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक मधुबनी जिले के लौकही  थाना क्षेत्र के करहरी गांव में बीते रविवार की दोपहर यादव टोले सड़क में मिट्टी भराई का काम चल रहा था। सरकारी खर्चे पर गली में सड़क पर गिराई जा रही मिट्टी को देवेंद्र यादव उर्फ देवल यादव अपने घर में भरने लगा इसके बाद उसके 68 वर्षीय  चाचा हरी लाल यादव ने मना किया तो देवेंद्र यादव उर्फ देवल यादव ,राजा यादव, अमरेश यादव ,साधु यादव और पोतोहु सीमा देवी,लक्ष्मी देवी ने  मिलकर हरी लाल यादव की पिटाई शुरू कर दी।


वहीं, इस मामले में हरी लाल यादव के पुत्र गंगा यादव ने बताया कि रॉड और बंदूक के कुंडा से उसके पिता हरि लाल यादव की बुरी तरह से पिटाई की गई जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल हरी लाल यादव को उसके पुत्र और परिजन पीएससी लेकर गए जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


मधुबनी सदर सदर अस्पताल आने के क्रम में हरी लाल यादव की मौत हो गई सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची लौकही थाना पुलिस ने करहरी गांव से हरी लाल यादव के एक भतीजा देवेंद्र यादव उर्फ देवल यादव को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया वहीं हत्या में शामिल परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं ।


पुलिस ने आज शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिट्टी के लिए मना करने पर भतीजे के व उसके परिवार के लोगों के द्वारा चाचा की पीटपीट कर हत्या कर देने की घटना ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं जिसमें एक पुत्री की शादी हो गई है। पुलिस हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं मृतक के परिवार के लोगों का रो- रो कर हाल बुरा है।