बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
30-Nov-2024 03:37 PM
By First Bihar
SASARAM: CBI की विशेष अदालत ने सासाराम के एक आयकर अधिकारी आर्यन सिंह को रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराया है। मामला 13 साल पहले का है जो 600 रूपये घूस लेने से जुड़ा है।
सीबीआई की विशेष अदालत ने सासाराम के इनकम टैक्स विभाग में तैनात एक टैक्स असिस्टेंट आर्यन सिंह को 600 रूपये घूस लेने के मामले में दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
2011 का यह मामला मामला है। सीबीआई ने आरोपी टैक्स असिस्टेंट को 17 मार्च 2011 को 600 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एक टैक्स होल्डर से 5826 रुपये का रिफंड जारी करने के बदले 600 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की थी।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और 28 जून 2011 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर किया। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया।