छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
11-Apr-2022 11:43 AM
PATNA : बिहार एनडीए की पहली और आखिरी शर्त नीतीश कुमार का नेतृत्व है. जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर एनडीए के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. कुशवाहा ने बीजेपी को फिर से स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व के बगैर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच गठबंधन नहीं चल सकता. कुशवाहा ने कहा है कि नेतृत्व को लेकर चाहे जिसे जो समझना है समझे लेकिन यह पहली और आखिरी शर्त है कि नीतीश कुमार ही गठबंधन का नेतृत्व करें.
बता दें कि आज पटना में ज्योतिबा फुले जयंती पर उपेन्द्र कुशवाहा एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, यहां उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाये जाने को लेकर उन्होंने एक बार फिर दोहराया यह सब कोई मामला नहीं है. जबतक एनडीए है नीतीश कुमार ही नेता हैं. इस तरह की बयानबाजी से नुकसान होता है. कुशवाहा ने कहा कि कम्युनिकेशन गैप के कारण ऐसे हालात पैदा होते हैं. इस बारे में आपस में चाय पर चर्चा होनी चाहिए.
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश मे कहीं भी मुलमानों की आबादी नहीं बढ़ रही. मुसलमानों की आबादी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा. केरल उसका उदाहरण है. उन्होंने बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या को लेकर गिरिराज सिंह को डरने की जरूरत नहीं. डरता वो है जो अंदर से कमजोर होता है. गिरिराज सिंह तो मजबूत इंसान हैं फिर क्यों डर रहे.
इसके अलावा उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कॉलेजियम सिस्टम को बदलने की मांग को लेकर हम अभियान चलाएंगे, जबतक ये सिस्टम रहेगा गरीबों-पिछड़ों को न्याय नहीं मिल पायेगा. जबतक ये सिस्टम रहेगा तब तक मेधावी छात्र जज नहीं बन सकते. उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि खुली प्रतियोगिता से जज की बहाली हो। हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जज की बहाली भी उसी प्रक्रिया के तहत हो.