ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : नवनियुक्त शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 42 हजार शिक्षकों के...

बिहार : नवनियुक्त शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 42 हजार शिक्षकों के वेतन भुगतान का दिया आदेश, जानिए पूरा अपडेट...

24-Apr-2022 01:04 PM

PATNA : नियुक्ति के बाद से वेतन का इंतजार कर रहे 42 हजार शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने नवचयनित शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर आदेश जारी कर दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को शिक्षक नियोजन 2019-20 के चयनित अभ्यर्थियों के वेतन भुगतान के संबंध में पत्र जारी किया है।


हालांकि, वेतन उन शिक्षकों को ही दिया जाएगा जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा चुका है। शिक्षा विभाग ने फरवरी में लगभग 41 हजार शिक्षकों का चयन किया था। सभी प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। वहीं 18 अप्रैल को करीब 900 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इन शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है। सरकार ने नवचयनित शिक्षकों के वेतन देने की अनुमति दे दी है। 


बताया जा रहा है कि अभी कई प्रक्रिया का पूरा होना बाकी है जिसके कारण भुगतान में 15 दिन से एक महीने तक का समय लग सकता है। एक नवचयनित शिक्षक ने पहचान छिपाने की शर्त पर कहा है कि सरकार ने उन शिक्षकों का ही वेतन देने का निर्देश दिया है जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया है। किस शिक्षकों कि प्रमाण पत्र की जांच हो चुकी है इसकी अभी पुष्टि कौन करेगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।