ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार : नशे में सुहागरात मनाने पहुंचा दूल्हा, टच करते ही दुल्हन की बेड पर गई जान

19-Jun-2023 12:28 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : शादी को सबसे पवित्र बंधन कहा जाता है। इसमें दूल्हा और दुल्हन के बीच सात कसमें खिलाई जाती है और कहा जाता है कि इन कसमों को कभी तोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन, इसके बाद ही आए दिन कहीं न कहीं से ऐसे मामले निकल कर सामने आते हैं जो जिन कसमों को तोड़ने से जुड़ा होता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शादी के महज 10 दिन बाद ही दुल्हन की मौत हो गई है। 


दरअसल, जिले के ब्रह्मपुरा थाना इलाके के गरम चौक स्थित सरस्वती नगर की है। जहां 7 जून को आदित्य कुमार ने रूबी को विवाह के बाद विदा कर लाया था। लेकिन अब इसने शादी के महज 10 दिन बाद अपनी पत्नी की जान ले ली। इसकी वजह यह था कि,आदित्य इस शराबबंदी वाले प्रदेश में नशा का आदी बन चूका था। यहां तक कि आदित्य अपने सुहागरात की शुरूआत भी शराब के नशे से शुरू की। इसकी पत्नी को इसकी यह आदत मंजूर नहीं थी रूबी ने उसे शराब पीने को लेकर आपत्ति जताई। जिसकी वजह से दोनो के बीच संबंध बिगड़ गए और अब इसका परिणाम यह हुआ कि सात जनम तक का साथ निभाने का वादा करने वाली आदित्य-रूबी की जोड़ी में रूबी की मौत हो गई। 


इधर, इस घटना के बाद रूबी के परिजनों का आरोप है कि नवविवाहिता रूबी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी और जब सूचना पाकर परिजन और पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तबतक पति समेत ससुराल के अधिकांश सदस्य फरार हो गये हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर छानबीन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।