ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : नशे में धुत SSB जवान ने बॉर्डर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,...

बिहार : नशे में धुत SSB जवान ने बॉर्डर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दिनदहाड़े फायरिंग के बाद लोगों में मची भगदड़

02-May-2022 04:52 PM

ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां नशे में धुत SSB के जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना जोगबनी के इस्लामपुर बॉर्डर की है। फायरिंग करने वाला जवान एसएसबी 56वीं बटालियन का है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार की जब लोग ईद की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान जोगबनी के इस्लामपुर बॉर्डर पर तैनात जवान ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नशे में धुत एसएसबी जवान ने तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि फायरिंग के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद फारबिसगंज एसडीपी सुरेन्द्र अलबेला, डीएसपी रामपुकार सिंह समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। जवान ने किस कारण से फायरिंग की यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।