अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
16-Apr-2022 03:10 PM
KHAGARIA : खगड़िया में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अलौली थाना क्षेत्र के अंबा सीमाना के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
मृतकों की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के वार्ड 13 निवासी विनय चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार और बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी ललन चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक मृतक साहिक का भाई आयुष जायसवाल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर अपनी नानी के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने तीनों को रौंद डाला। जिससे अनिकेत कुमार और साहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक आपस में मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।