सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Jun-2022 02:11 PM
MUNGER: बिहार पुलिस ने मुंगेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे. पुलिस की छापेमारी में बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस मिले हैं. पुलिस टीम ने इंसास राइफल के 788 और पॉइंट 350 के 179 कारतूस बरामद किए हैं. छापेमारी के दौरान 22 आईईडी बम भी मिले, जिसे डिफ्यूज गया गया है. पुलिस से डरकर सभी नक्सली मौके से भाग खड़े हुए.
एसपी जगनाथ रेड्डी ने बताया कि छापेमारी दल को आते देख नक्सलियों का दस्ता हथियार के साथ जंगली पहाड़ी रास्तों का सहारा लेकर भाग गया. पुलिस बल ने उनका पीछा किया, लेकिन वो भाग निकलें. उन्होंने बताया कि टारगेट एरिया में सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसमें 22 आईईडी बम मिले, जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया. इसके अलावा एकसीसीटीवी वायलेस सेट कैमरा, इंसास की 788 गोलियां, थ्री फिफ्टी की 179 गोलियां, मेडिसिन, नक्सली बैग और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए.
एसपी ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्थानीय लोगों के द्वारा सीआरपीएफ को नक्सली गतिविधि के बारे जानकारी दी जा रही है. 26 जून की मध्य रात्रि से पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ था. बारिश के कारण ऑपरेशन में खलल के बावजूद भी नक्सलियों के मंसूबे को विफल कर दिया गया. उन्होंने कहा कि चोरमारा एवं पैसरा में सीआरपीएफकैम्प खुल जाने से नक्सलियों का पैर जमाना मुश्किल हो रहा है. वहीं, जोनल कमांडर प्रवेश दा के कुछ सहयोगी पहले की स्लेंडर कर चुके हैं.