बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
10-Oct-2023 07:10 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में शरारती तत्वों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्हें यही लग रहा है कि उनकी जो शरारते हैं वही तरीका है बाकी सभी चीजें गलत है। लेकिन, उन्हें शायद ही इस बात का आभास हो कि उनकी इन हरकतों की वजह से कितने लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आया है। जहां नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है। जिसमें यात्री का सिर फट गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15216 पर चैलाहा हॉल्ट के समीप शरारती तत्वों की पत्थरबाजी में कई रेलयात्री जख्मी हो गए। खिड़की के पास बैठे एक यात्री को पत्थर लगने से सिर फट गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। मामूली चोट होने की वजह से अन्य यात्रियों ने अपनी यात्रा जारी रखी, जिससे उनका नाम पता मालूम नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि चैलाहां हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने सोमवार शाम डाउन नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसमे यात्री चोटिल हो गए। जबकि, खिड़की के पास बैठे एक यात्री को पत्थर लगने से सिर फट गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
उधर, शरारती तत्वों के पथराव में पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा थाना के पकड़ीकाला निवासी रसूल नट के पुत्र गुलाब आलम (25) का सिर फट गया। सूचना पर रेल पुलिस ने युवक को मोतिहारी स्टेशन पर उतारकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। रेल थानाध्यक्ष जय विष्णु राम ने बताया कि अभी युवक का बयान नहीं हो सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।