ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: होटल में जाम छलका रहे थे नगर प्रबंधक और वार्ड पार्षद पति, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

06-Apr-2023 01:05 PM

By First Bihar

LAKHISARAI: सरकार की लाख सख्ती के बावजूद बिहार में शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। हद तो तब, जब सरकार के कर्मी और जनप्रतिनिधि ही शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रहे हों। ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने नगर परिषद के मिशन प्रबंधक समेत दो वार्ड पार्षदों के पतियों को गिरफ्तार किया है। सभी वार्ड पार्षद के घर शराब पार्टी कर रहे थे, तभी उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक, लखीसराय के पुरानी बाजार स्थित धर्मरायचक इलाके में स्थानीय वार्ड पार्षद के घर पर शराब पार्टी चल रही थी। नगर परिषद का मिशन प्रबंधक अमित कुमार सिन्हा, वार्ड नंबर सात की पार्षद का पति संतोष कुमार, वार्ड नंबर 9 की पार्षद का पति राजीव कुमार सोनी समेत चार शराबी जाम छलका रहे थे। इसी बीच किसी ने शराब पार्टी की जानकारी उत्पाद विभाग को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग ने चारों शराबियों को रंदेहाथ धर दबोचा।


उत्पाद निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शहर के धर्मरायचक मोहल्ला में शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस ने शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात नगर परिषद के एक कर्मी ने शहर के विद्यापीठ चौक-बड़हिया रोड में एनएच 80 किनारे एक होटल में बर्थ डे पार्टी का आयोजिन किया था जिसमें नगर परिषद के कर्मी, कई वार्ड पार्षद और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए थे।