बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
16-Sep-2023 04:52 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बीच सड़क पर नगर निगम की गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। फॉगिंग के दौरान गाड़ी में लगी भीषण आग के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से निगम के कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित रतनपुर की है।
दरअसल, जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की तरफ से शहर के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग की जा रही है। इसी दौरान निगम के कर्मी रतनपुर में फॉगिंग करने के लिए जा रहे थे, तभी फागिंग मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटे उठने लगीं। ऑटो में आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी ऑटो जलकर राख हो गई थी।
बता दें कि मानसून की बारिश के बाद राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में डेंगू ने अपना पांव पसार लिया है। बड़ी संख्या में डेंगू से पीड़ित मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। बेगूसराय शहर और आसपास के इलाकों में भी डेंगू और मलेरिया के काफी मामले सामने आ रहे हैं। बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार के मुताबिक उन स्थानों की पहचान की गई है जहां संदिग्ध मामले मिले हैं और उन इलाकों में मच्छर नहीं पनपें इसके उपाय किए जा रहे हैं। जिले में सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पताल को भी सावधानी बरतने को कहा गया है।