ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / बिहार : नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की...

बिहार : नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

13-Aug-2022 10:12 AM

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गये. घटना में एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई. महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी. शनिवार की सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई, तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई. 


जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चकमेहसी थाना के सोरमार पंचायत के श्रीनाथ पारन गांव की है. महिला अपने बच्चों के साथ तालाब के पास शौच के लिए गई थी. इसी दौरान एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा. उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे और फिर महिला ने भी तालाब में छलांग लगा ली। एक-एक करके चारों तालाब में डूब गए.


मृतकों की पहचान चंपा देवी (30), आंचल कुमारी (12), गौतम कुमार (10) और काजल (8) के रूप में हुई है. चंपा देवी का ससुराल बेलसंडी गांव में था. घटना की सूचना मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.