ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार: नदी में डूबने से युवक की मौत, पैर फिसलने के बाद पानी में जा गिरा शख्स; रेस्क्यू में जुटी SDRF

19-Sep-2024 04:24 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों में भी देखने को मिल रहा है। करीब-करीब राज्य की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में लोगों के डूबकर मरने की खबरे भी लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां शौच के लिए गए युवक का पैर फिसलने का बाद वह नदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई है।


दरअसल, सुगौली थाना क्षेत्र के सुकुल पाकड़ पंचायत के वार्ड 12 कचहरी टोला निवासी महेश सहनी का 26 वर्षीय बेटा नरेन्द्र कुमार सहनी गुरुवार की सुबह सिकरहना नदी किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी अंचलाधिकारी और सुगौली थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की मौके पर पहुंची और नदी में युवक के शव को तलाश कर रही है। फिलहाल युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम