मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
01-Nov-2022 11:28 AM
BHOJPUR: खबर भोजपुर के आरा की है, जहां मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो चचेरे भाई घायल हो गए हैं। घटना टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव की है।
जानकारी के अनुसार दोनों घायल मूल रूप से छोटकी सिंगही गांव के रहने वाले नागेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल जी का बेटा अभिषेक राज और उसी गांव के के नरेंद्र सिंह का बेटा सागर कुमार है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं। जबकि मृतक उसी गांव का देवजी सिंह का बेटा डेमन कुमार है। तीनो आरा नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में रहते हैं।
इधर, घायलों के फुफुरे भाई हर्षजीत कुमार ने बताया कि वे लोग कई साल से छठ पूजा में मूर्ति उठाते हैं। इस साल भी उन्होंने मूर्ति उठाया था। सोमवार की शाम जब मूर्ति विसर्जन कर महुली घाट से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे वे लोग सरैया बाजार पर पहुंचे तभी मोहल्ले के ही कुछ युवक नशे में धुत होकर वहां आए और उनके साथ अन्य युवकों के शरीर पर गिरने लगे। जब लड़कों ने उनका विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस मामले में भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह मूर्ति विसर्जन का मामला नहीं है। ये गांव के ही दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश का मामला है। मूर्ति विसर्जन करके वे लोग वापस गांव में आए थे। उन लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कुछ खटपट चल रही थी। गांव में जाने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुआ है। जिसके बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में मारपीट करने को लेकर घुसे थें। जो अब तक की जानकारी प्राप्त हुई है। जब एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में प्रवेश किया है तो दूसरे पक्ष के लोगों ने भी उसका प्रतिरोध किया है और उस प्रतिरोध में ही घर के बच्चों द्वारा ही ऐसी घटना की गई है। एफआईआर में जो भी उनके द्वारा नाम आएगा उन्हें डिटेन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस घटना में एक का तो बुलेट इंजुरी क्लियर है। जबकि दूसरे का इंजुरी स्पष्ट नहीं हो सका है उसका रिपोर्ट आने के बाद क्लियर होगा। वही जो तीसरे युवक को हेड इंजुरी है ऐसा लगता है कि उसे धारदार हथियार से मारा गया है। यह सब चीज पूरी तरह स्पष्ट होगा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही दूसरे साइड से कुछ वीडियो और फुटेज भी हमें मिले हैं लोग उन्हें भी वेरीफाई करेंगे।