Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
29-Apr-2023 08:36 AM
By First Bihar
MUNGER : गंगा नदी पर बना सड़क पुल श्रीकृष्ण सेतु पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के परिचालन से अब इस पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। अब इस पुरे मामले को लेकर राज्य के परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है और परिवहन सचिव ने डीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया है। जबकि इससे पहले पूर्व मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और एनएचएआई ने मुंगेर जिला जिला प्रशासन से अनुरोध किया था। 20 टन तक ही भारी वाहनों के परिचालन को कहा गया है।
दरअसल, एनएचएआई और रेल ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद अब इस मामले में परिवहन सचिव ने भी चिंता व्यक्त करते हुए ओवरलोडे वाहनों के परिचालन पर एक्शन लेने को कहा है। राज्य के परिवहन विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने मुंगेर के डीएम को पत्र भेज कर जहां मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल से भारी वाहनों का परिचालन बंद करने की बात कही है। वहीं मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पत्रांक-365, दिनांक 28 मार्च 2023 का जिक्र किया है।
परिवहन विभाग के सचिव के तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर से प्राप्त पत्र में की गयी अनुशंसा के आलोक में मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल से भारी वाहनों का परिचालन बंद करने एवं उक्त पुल से होकर 20 टन तक के ही भारी वाहनों का परिचालन कराने का अनुरोध किया गया है। इसलिए इस पुल से 20 टन तक के ही भारी वाहन का परिचालन कराया जाए। \
आपको बताते चलें कि, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर डिवीजन के एक रेलवे अभियंता ने बताया कि जब रेलवे अभियंत्रण विभाग की टीम ने फरवरी में पुल की जांच की थी तो पाया कि सड़क पुल की क्षमता मात्र 20 टन भार वाले वाहनों के परिचालन की है। इसके बाद पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा था। इसमें अनुरोध किया गया था कि पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पुल पर ओवरलोड वाहन के परिचालन को रोका जाये। जिसके बाद अब यह आदेश जारी किया गया है।