BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
07-May-2022 11:54 AM
SITAMARIH: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में मार्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की सुबह पांच लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने दो बुजुर्गों को रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
घटना सूतीहारा थाना इलाके के बारा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि पांच लोग सुबह सुबह टहलने के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान तीन लोग तो काम के लिए अपने खेतों की ओर चले गए लेकिन दो बुजुर्गों को तेज गति से आ रहे वाहन ने रौंद डाला। घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। खून से लथपथ एक बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को जख्मी को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बरा गांव निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण पासवान और 70 वर्षीय नथुनी सिंह के रूप में हुई है। इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।