ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार में मोहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

17-Jul-2024 02:02 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां ताजिया जुलूस के दौरान भारी हंगामा हुआ है। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद बात बढ़ गई और पथराव शुरू हो गया। पथराव की इस घटना में दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल चौक और किरण चौक की है।


दरअसल, बुधवार की सुबह मोहर्रम के दौरान दो ताजिया जुलूस में शामिल लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब दोनों पक्ष के लोग नहीं माने तो पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 


एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस घटना को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि मोहर्रम जुलूस के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हंगामा की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार की रात पटना के समनपुरा में भी मोहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रव हुआ था।