मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
05-Mar-2022 04:38 PM
PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए NDA और RJD के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। एमएलसी चुनाव को लेकर राजद से बात नहीं बनने पर सबकी नजर कांग्रेस पर थी। कांग्रेस ने फिलहाल आठ प्रतियाशियों के नामों की घोषणा की है, बाकी 16 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा बाद में किया जाएगा।
कांग्रेस ने सीतामढ़ी-शिवहर सीट से नूरी बैगम को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मधुबनी से सुबोध मंडल, सीवान से अशोक सिंह, सारण से सुशांत सिंह, मुजफ्फरपुर से अजय यादव को टिकट दिया गया है। इसी तरह कटिहार से सुनील कुमार यादव, पश्चिमी चंपारण से मो. आफाक अहमद, बेगूसराय-खगड़िया सीट से राजीव कुमार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर आगामी 4 अप्रैल से चुनाव होने हैं। 4 अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। जबकि 7 अप्रैल को मतों की गिनती की जाएगी। कांग्रेस को पहले उम्मीद थी कि एमएलसी चुनाव को लेकर राजद से बात बन जाएगी।
इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में लालू प्रसाद से मुलाकात भी की थी लेकिन बात नहीं बनी। राजद ने विधान परिषद के 24 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। अब कांग्रेस ने भी अपने 8 प्रत्याशियों की ऐलान कर दिया है।
