ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार: मिड-डे- मील में मिला कीड़ा, प्रिंसिपल ने बासमती राइस बता बच्चों को...

बिहार: मिड-डे- मील में मिला कीड़ा, प्रिंसिपल ने बासमती राइस बता बच्चों को खिलाया

10-Dec-2022 05:55 PM

By Ajit Kumar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और लोगों को शिक्षित बनाने को लेकर तरह - तरह की योजनाएं बनाई जाती रहती है। इसी में एक योजना जिसकी चर्चा सबसे अधिक होती है तो वह है मध्याह्न भोजन योजना। एक तरफ इस योजना के तारीफ भी होती है तो वहीं दूसरी तरफ इसमें कई खामियां भी नजर आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक विद्यालय में मिड डे मील की गुणवत्ता में खामी देखने को मिली है। 


दरअसल, भागलपुर के रजनदीपुर के एक माद्यमिक विद्यालय में मिड डे मील में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। यहां बच्चों को कीड़ा वाला खाना परोसा गया है। जिसके बाद बच्चों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया। इस विरोध को सुनकर आस- पास के कई लोग स्कूल पर पहुंच गए और इस मामले को लेकर उच्च अधिकारी से बात करने की मांग करने लगे। 


बताया जा रहा है कि, पिछले चार दिनों से यहां बच्चों के खाने में कीड़ा निकल रहा है। जब इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से किया गया तो उन्होंने इस पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया। इतना ही नहीं जब बच्चों ने अपनी थाली में मिली खिचड़ी में मरे हुए कीड़ें को दिखाया तो प्रधानाध्यापक ने कहा यह चावल का नया प्रकार है और यह चावल का लंबा दाना है और जबरन बच्चों को खिलाया गया। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। उनलोगों का कहना है कि यंहा पर गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं दिया जाता है। हमलोग शिकायत भी करते हैं बाबजूद इस पर संज्ञान नहीं लिया जाता है।


गौरतलब है कि,आए दिन विद्यालय में मिड डे मील की गुणवत्ता में कमी आने को लेकर कई क्षेत्रों के स्कूल में अभिभावक आंदोलन करते दिखते हैं। वहीं कई विद्यालयों के बच्चे मिड डे मील के जहरीले खाने खाकर बीमार भी होते दिखे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद फिर भी विद्यालय प्रशासन सचेत नहीं हो रही है।