बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
21-Sep-2023 07:23 PM
By First Bihar
NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां स्कूल में मिड डे मिल खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ कई बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कुहीला मध्य विद्यालय का है।
बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील परोसा गया था। मिड डे मील खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 15 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत होने लगी। एकसाथ बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल में बच्चों के अभिभावक पहुंच गए और स्कूल में अफरा तफरी मच गई।
आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बच्चों की हालत स्थित बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नवादा के डीपीओ मो. मजहर आलम अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार उमेश चंद्र ने बताया कि दाल में छिपकली गिर गई थी। जबतक इस बात की जानकारी मिली रसोइया ने बच्चों को खाना परोस दिया था। इस लापरवाही को लेकर डीपीओ ने स्कूल के शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई है।