ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार: मिड डे मील खाने के बाद सैकड़ों बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खिंचड़ी...

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद सैकड़ों बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खिंचड़ी में मिली मरी हुई छिपकली

10-Nov-2022 08:03 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने के बाद सैकड़ों स्कूली बच्चे बीमार हो गए हैं। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के वरीय अधिकारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। घटना नवगछिया प्रखंड के महद्दतपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल की है।


दरअसल, नवगछिया के महद्दतपुर गांव में स्थित मध्य विद्यालय में हर दिन की तरह आज भी बच्चों को मिड डे मील परोसा गया था। खाना खाने के बाद एक के बाद एक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। सैकड़ों बच्चों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में बच्चों के परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई।


आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बीमार बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।