ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Home / news / बिहार: मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, परिजनों...

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, परिजनों में मचा कोहराम

08-Apr-2023 06:28 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: खबर सीतामढी से आ रही है, जहां मिड डे मील की खिचड़ी खाने के बाद करीब 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पुपरी प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय तेमहुआ की है।


जानकारी के अनुसार, प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को भी बच्चे स्कूल आए थे। मध्यान भोजन में खिचड़ी बनाई गई थी, जिसे खाने के बाद सभी ने पेट में दर्द और सिर में चक्कर आने की शिकायत की। बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना पर परिजन उन्हें पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों ने बच्चों की हालत सामान्य बताया है।


बीमार हुए बच्चों में सरोज कुमार, दीपांशु कुमार, आशिक, आदित्य, अंकुश कुमार, प्रिंस कुमार, शुभम, चंदा कुमारी, अंशु कुमारी, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी और पुष्पांजलि कुमारी शामिल हैं। बच्चों का कहना था कि खिचड़ी में छिपकली गिर गई थी, उसके बावजूद स्कूल के व्यवस्थापक द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।