सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
06-Nov-2022 12:44 PM
MUNGER : बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। हर रोज कहीं ने कहीं से हत्या से जुड़ी चुके खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में ताजा मामला मुंगेर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जहां अपराधियों ने बिहार पुलिस में कार्यरत एक जवान की बेरहमी से हत्या कर दी है। मृतक जवान पटना डीआईजी के यहां तैनात था।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का जवान अशोक कुमार छुट्टी पर मुंगेर आया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पटना डीआईजी के यहां तैनात बीएएसपी के जवान अशोक कुमार उर्फ सनोज कुमार की अपराधियों लाठी डंडे से पीट-पीटकर उस समय हत्या कर दी। बताया जाता है कि जवान की हत्या उस समय कर दी गई जब वो वह अपने घर में थे। जवान हत्या का कारण पूर्व में भतीजी के द्वारा प्रेम विवाह कर लेना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।
यह वारदात मुंगेर जिला अंतर्गत ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर में हुई है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएएसपी) के जवान अशोक कुमार उर्फ सनोज कुमार की हत्या 10 से 15 की संख्या में आए अपराधियों ने देर शाम अचानक से घर में घुसते हुए लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर दी। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घर में घुसते ही लाठी डंडे से जवान पर हमला बोल दिया जिस कारण जवान को संभलने का मौका भी नहीं मिला और लाठी डंडे के प्रहार से वहीं जमीन पर गिर पड़ा। जब परिवार वालों के द्वारा हल्ला किया गया तो और हल्ला सुन आए पड़ोस के लोग जमा हुए तो अपराधी वहां से भाग खड़े हुए।
इधर, इस घटना को लेकर मृतक के भतीजा ने बताया कि मृतक जवान दो भाई हैं। मृतक अशोक कुमार पटना जिला अंतर्गत फतुहा बीएएसपी-5 में पदस्थापित हैं और तत्काल डीआईजी पटना के यहां तैनात था। घटना को ले बताया गया कि एक साल पूर्व ही उसके बड़े भाई मनोज की बेटी ने रामनगर थाना क्षेत्र के लड़के के साथ भाग शादी कर ली थी पर उस समय अशोक की मदद से ही लड़की को इन लोगों ने बरामद एक लिया गया था। तब से ही लड़के के परिवारवालों के साथ लड़ाई झगड़ा चल रहा है। इससे पूर्व भी लड़के वालों के परिवार के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।