ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, किसान का अपहरण कर पीट- पीटकर हत्या

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, किसान का अपहरण कर पीट- पीटकर हत्या

30-Dec-2022 11:13 AM

BHAGALPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा शाम गुजरता हो जिसमें अपराध की घटना शामिल न हो। इस बीच अब एक अपराध की खबर बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधी द्वारा घर से दूर ले जाकर एक किसान की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, इन कुख्यात अपराधी द्वारा पहले किसान को घोड़ी से बांधकर अपहरण कर लिया गया। सके बाद उसे सोनवर्षा दियारा ले जाकर पीट कर उसे अधमरा कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिला के नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित लत्तीपुर दक्षिण केनाव घाट नरकटिया से दिनदहाड़े एक किसान को दियारा के कुख्यात अपराधी ने घोड़ी से अपहरण कर लिया। उसके बाद उसे सोनवर्षा दियारा ले जाकर पीट कर उसे अधमरा कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने बुरी तरह से घायल किसान को बरामद किया और फौरन इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल लेकर आ गये।  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने मामले में नवगछिया व कटिहार।इस मामले में दियारा के कुख्यात अपराधी कन्हैया चौधरी और उसके सहयोगियों को आरोपित बनाया है।


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, किसान परिवार लत्तीपुर दक्षिण स्थित जमालदीपुर के रहने वाले हैं। घटना के दिन किसान और उसकी पत्नी खेत में पटवन कर घर लौट रहे थे। तभी अपराधी कन्हैया चौधरी अपनी घोड़ी से हथियार से लैश होकर उनके पास पहुंचा और उसने किसान कि पत्नी से उसके पति का नाम और पता पूछा। नाम-पता बताते ही कन्हैया चौधरी ने उसके पति को घोड़ी पर खींच लिया। इस बात का विरोध करने पर कन्हैया चौधरी ने उसकी भी पिटाई कर दी। पति को घोड़ी पर बांध कर लेकर चला गया।


इधर, इस घटना कि जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग किसान को  ढूंढने के लिये निकले। जहां किसान सोनवर्षा दियारा स्थित फुच्चो कुंवर के बासा में खून से लथपथ पाया गया। जहां से ग्रामीण उन्हें सीधे मायागंज अस्पताल लेकर आ गये। अस्पताल में डाक्टरों ने जब तक उनके पति का इलाज शुरू किया तब तक उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्हें दो बेटी और एक बेटा है।  एक बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं एक बेटा 16 साल और एक बेटी 14 साल की है। वे लोग किसानी कर ही अपना घर परिवार चलाते हैं।