बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
22-Jul-2022 12:49 PM
PATNA: बिहार में मानसून आते ही वज्रपात का कहर भी शुरू हो गया है. गुरुवार को बारिश के साथ ठनका गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. दो दिन के बारिश में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में ठनका गिरने से सबसे ज्यादा मौत गोपालगंज में हुई है. जबकि भोजपुर में एक और लखीसराय, सिवान और कटिहार में एक-एक लोगों की मौत हुई है.
बता दें कि गोपालगंज जिले के पेंदुआ खास गांव एक युवक की मौत ठनका गिरने से हुई. वहीं, उचकागांव में एक महिला की मौत हो गई. गोपालगंज जिले के गांव में ही एक धन की रोपनी कर रहे युवक की भी मौत हो गई. गुरुवार को आरा जिले के शहर टाउन इलाके में दो चचेरे भाइयों का भी ठनका गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों खेत पर पटवन के लिए मौजूद थे.
सिवान जिले के बरहनी गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. वहीं बात करें लखीसराय और कटिहार की तो यहां भी ठनका से दो लोगों की जान चली गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से लोगों की मौत को लेकर शोक जताया है. वहीं, राज्य सरकार ने मृत व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये का मुआवजा देने की बात कही है.