ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

बिहार में कैसा सुशासन, जब सत्ता के नेता ही सुरक्षित नही? तेजस्वी ने सरकार से पूछा

01-Jul-2022 03:15 PM

PATNA: आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था और सरकार संचालन पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी नेताओं को मिल रही जान से मारने की धमकी पर तेजस्वी ने कहा है कि सरकार के अंदर ही जब स्थिति इस सीमा तक अविश्वासपूर्ण, अराजक और विस्फोटक हो गई हो कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व सांसदो को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यक़ीन नहीं रहा तो कहा ही क्या जाए? भाजपा के अधिकांश नेताओं को केंद्र सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है क्योंकि उन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार, गृहमंत्री, गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। 


तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है, 'जो उपमुख्यमंत्री, भाजपाई मंत्री, विधायक और सांसद स्वयं की सरकार में सुरक्षित नहीं महसूस करता है वह जनता को क्या खाक सुरक्षा का अहसास कराएगा? जनता की गाढ़ी कमाई के दम पर केंद्रीय सुरक्षा बलों से स्वयं की सुरक्षा करवाना ही इन बुज़दिल डरपोक भाजपाईयों का संस्कार और इतिहास है? NDA के नेता चुनावों में सुशासन की सरकार बताते हैं, वही चुनाव बाद आरोप-प्रत्यारोप, सिरफुटौव्वल, मान-मनव्वल, गाली-गलौज, छुरा-भोंक, दोषारोपण और छींटाकशी का माहौल बनाए रहते हैं। पर अब हद तो यह हो गई है कि भाजपा के विधायक अपनी शानो-शौकत व सुरक्षा के लिए राजकीय सुरक्षा बलों के बजाय केंद्रीय सुरक्षा बलों की शरण में जा छुपे हैं। केंद्र सरकार बताए कि उसने बिहार में भाजपा के ही जंगलराज से प्रताड़ित बिहार के दर्जनों भर छुटभैये भाजपाई नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान क्यों की है?'


नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया है कि क्या करदाताओं की खून-पसीने की कमाई इन भाजपाई नेताओं का शौक़ पूरा करने के लिए है? क्या प्रधानमंत्री चुनाव में इसी मंगलराज की बात करते थे कि बिहार के सैकड़ों नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा दी जाएगी? बिहार के स्थानीय नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा देने का सीधा अर्थ यह है कि बिहार में भाजपा प्रायोजित संरक्षित व संपोषित गुंडाराज, जंगलराज और राक्षसराज अब भाजपा के ही हाथ से बेक़ाबू है एवं इन्हें अब अपनी ही बिहार सरकार पर भरोसा नहीं। जंगलराज का झूठा राग अलापते-अलापते इन्होंने स्वयं ही महाजंगलराज ला दिया है।