B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान Bihar News: बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में AI कोर्स अनिवार्य, नैसकॉम से हुआ करार; 56 एआई आधारित कोर्स को मंजूरी Bihar News: बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में AI कोर्स अनिवार्य, नैसकॉम से हुआ करार; 56 एआई आधारित कोर्स को मंजूरी Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग
12-May-2021 06:15 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के के बीच मौसम ने भी करवट बदली है. बारिश और वज्रपात से भी आफत की शुरुआत हो गई है. ठनका गिरने से पिछले कुछ ही घंटों में चार लोगों की मौत हो गई है. कुछ लोग जख्मी भी बताये जा रहे हैं. इन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है. पिछले कुछ ही घंटे में वज्रपात के कारण चार लोगों की मौत हो गई है. भागलपुर में दो लोगों की जान गई है. जबकि सुपौल और समस्तीपुर में एक-एक लोगों की मौत की बात सामने आ रही है.
घटना भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके की है, जहां बलुआचक के बहियार में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य बच्चे झुलस गए. मरने वाले में एक किसान और एक मवेशी पालक शामिल है. मृतकों की पहचान श्याम यादव और कैलाश यादव के रूप में की गई है. घटना को लेकर गांव के मातम पसरा हुआ और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है.
उधर सुपौल में किसनपुर थाना क्षेत्र के बनैनियां पंचायत में भी वक्रपट से एक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सनपतहा गांव में बिजली गिरने से एक युवक की जान चली गई. इसके अलावा समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में भी एक शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जितवारपुर कुम्हिरा गांव के रहने वाले नंदलाल राय (45) खेत में काम कर रहा था तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इस घटना में नंदलाल राय की मौके पर झुलसकर मौत हो गई.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य में बने चक्रवात के कारण फिलहाल प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की और रिमझिम बारिश हो रही है. पटना के अलावा वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी सहित कई जिलों में आज सुबह और देर रात बारिश हुई. मौसम विज्ञानियों ने लोगों को सावधान किया है कि राज्य में चल रही आंधी से बचाव बहुत जरूरी है. आंधी के बाद मेघ गर्जन और बारिश से पूर्व लोगों को सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेना बहुत जरूरी है. मेघ गर्जन के दौरान खुले में रहना उनके जान माल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह प्री मानसून का दौर है. ऐसे में इस तरह की बारिश होना स्वभाविक है. उम्मीद है कि मध्य जून तक राज्य में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी. इस बीच एक माह तक इसी तरह की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. आंधी-पानी का आना जारी रहेगा. खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में इस तरह की स्थिति बराबर बनी रहेगी.