ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार में 'द केरल स्टोरी' जैसी कहानी, प्रीति का धर्म परिवर्तन कराकर तालिफ ने की थी शादी, अब अपनाने से कर रहा इंकार

11-May-2023 03:53 PM

By First Bihar

MOTIHARI : बॉलीबुड की चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कहानी से  मिलता-जुलता एक मामला बिहार के मोतिहारी से सामने आया है। जहां एक हिंदू लड़की से एक मुस्लिम युवक ने पहले दोस्ती किय। इसके बाद दोनों में प्यार किया। इसके बाद युवक ने लड़की को दुबई ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी कर लिया। अब आरोप है कि शादी के चार साल बाद मुस्लिम युवक लड़की को दुबई में ही अकेला छोड़कर  उसके सारे गहने ,पैसे और पासपोर्ट सहित अन्य सामान लेकर युवक भारत आ गया है। 


दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली एक हिंदू लड़की बिहार में मोतिहारी के सेमरा बेलवातिया गांव पहुंची। इसके बाद वह पति तालिक रेजा के घर गई। मगर, वहां इस लड़की के साथ गलत व्यवहार कर  उसे वहां से भगा दिया। फिर पीड़ित लड़की ने गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने अपनी आपबीती बताई। 


इस लड़की ने बताया कि,  पिछले साल तारिक उसके पांच लाख रुपये ,गहने, पासपोर्ट व अन्य कीमती सामान लेकर भारत भाग आया। काफी परेशानी के बाद उसने दोबारा अपना पासपोर्ट बनवाया और वह यहां आई।  इसी बीच तालिक ने यहां दूसरी शादी भी कर ली है। जिसके बाद वो इसको लेकर  सरपंच के पास गयी जहां वो भी कई अन्य ग्रामीणों को लेकर  तालिक के घर गए। लेकिन उसके घर वालों ने उनकी एक नहीं सुनी और लड़की को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। 


इधर, यह  लड़की ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़के के दरवाजे पर ही न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, गांव के सरपंच मो. आदम ने बताया कि पीड़ित महिला गांव पहुंची है और उसने अपना पूरा दास्तान बताई है। इसके बाद गांव मे पंचायत भी कराई गई, लेकिन तालिक और उसका परिवार उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। अब पुलिस और न्यायालय ही न्याय दिला सकती है।