Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
17-Jul-2023 03:06 PM
By ALOK KUMAR
WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर आ रही है जहां भूमि विवाद में 6 राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है वही आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घटना नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नौतनवा गांव की है जहां धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में देखते ही देखते हिंसक झड़प हो गई।
एक पक्ष के द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गई जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। वही दोनों पक्ष के भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घायल इलियास संतरेज को गोली लगी है। बताया जाता है कि 10 कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था आज सुबह जब धान की रोपनी करने गये तब उसी समय दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
जिसके बाद देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शिकारपुर थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गहिरी पंचायत के वार्ड संख्या 2 गम्हरिया में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। नौतन के गमहरिया में हुए घटना में अक्षय कुमार (18),प्रदीप राम (28),नितेश कुमार(21),नंदकिशोर प्रसाद(32),किसमती देवी(49)और विधार्थी शर्मा (55) और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
घायलों का इलाज बेतिया के जीएमसीएच में चल रहा है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे नौतन के सीओ रमेश कुमार ने बताया की यह विवाद 100 वर्ष से चला आ रहा है। पूर्व में भी जनता दरबार में इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई थी।