Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’
12-Jul-2022 09:16 AM
DESK : बिहार में कोरोना संक्रमण की दर फिर से डराने लगी है. पिछले 24 घंटों के दौरान 344 नये संक्रमित पाये गये हैं. सर्वाधिक 167 नये संक्रमित पटना जिले में मिले. इससे पहले राजधानी पटना में 10 जुलाई को 167, नौ को 220 और आठ जुलाई को 165 नए संक्रमित मिले थे. वहीं, 24 घंटों के दौरान राज्य में 75 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं. नए मामले आने के बाद राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2270 हो गई है.
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान 344 नये संक्रमित पाये गये हैं. सर्वाधिक 167 नये संक्रमित पटना जिले में मिले. वहीं बांका में 45, गया में 21, भागलपुर में 19, मुजफ्फरपुर में 17, रोहतास में 10, अरवल व सारण में सातसात, अररिया व खगड़िया में पांचपांच, जहानाबाद व सुपौल में चारचार, पूर्णिया, औरंगाबाद, दरभंगा व गोपालगंज में 3, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधेपुरा व मुंगेर में 2, बक्सर, कैमूर, कटिहार, मधुबनी, नालंदा, नवादा, सहरसा, शेखपुरा और सीवान में 1 नये संक्रमित मिले हैं.
बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 74,901 सैंपलों की जांच की गई, जबकि 175 मरीज स्वस्थ हुए हैं. वहीं पटना एम्स में भर्ती 55 वर्षीय अरवल निवासी विजय सिंह की मौत कोरोना से हो गई. राज्य में कोराेना के केस बढ़ने के बाद वैक्सीन का तीसरी डोज लेने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. राज्य में अब तक 43 लाख तीन हजार 360 लोगों ने तीसरी डोज लिया है़. राज्य में अब तक कोविड-19 टीके की कुल 13 करोड़ 83 लाख 89 हजार 165 खुराकें दी जा चुकी हैं.