अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
14-Apr-2022 11:28 AM
KHAGARIA : खबर खगड़िया से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मानसी थाना क्षेत्र के एकानिया ढाला के पास की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग लखीसराय से मजदूरी कर खगड़िया लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
मृतकों की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार निवासी अनिल मुनि की 45 वर्षीय पत्नी सविता देवी और चौथम थाना क्षेत्र के करूआ मोड़ वार्ड 18 निवासी 60 वर्षीय तारणी सिंह के रूप में हुई है। जबकि हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग लखीसराय जिले से मजदूरी कर वापस खगड़िया लौट रहे थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग पिकअप वैन पर सवार होकर गुरुवार की सुबह लखीसराय के बहियार टोल से मजदूरी कर लौट रहे थे। पिकअप वैन जैसे ही मानसी थाना क्षेत्र के एकानिया ढाला के पास पहुंची कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे पीछे से जोड़दार टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।