बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
06-Sep-2023 12:04 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह-सुबह मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है।अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य के पति को गोलियों से भून डाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण में बुधवार की अहले सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना आदापुर प्रखंड की है। पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान(45) की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की सुबह गोली मार हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस कांड की जांच में जुट गई है वहीं स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए हैं।
बताया जा रहा है कि, बच्चा पासवान रोज की तरह मॉर्निग वॉक के लिए अपने गांव श्यामपुर चौक से पश्चिम आदापुर रक्सौल जीबीसी नहर मुख्य पथ पर निकले थे। इसी बीच नवलखा पुल से पहले ही तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से आकर सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। कांड को अंजाम देकर सभी फरार हो गए। सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजनो के साथ लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर आगजनी करते हुए शव को रख सड़क जाम कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोग हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर परिजनो के बीच कोहराम मच गया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। एक टीम संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।