मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Jan-2023 09:27 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां सुबह सवेरे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने एक कोचिंग संचालक के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर कई गोलियां दाग दी। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के मनिका और नरौली के बीच की है। गंभीर रूप से घायल कोचिंग संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए कोचिंग संचालक की पहचान अभिषेक त्रिवेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह कोचिंग संचालक अभिषेक त्रिवेदी अपने कोचिंग संस्थान पर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे कई गोलियां मार दी और मौके से फरार हो गए। सुबह सुबह फायरिंग की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ कोचिंग संचालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि कोचिंग संचालक का पिछले दिनों कथित तौर पर एक छात्रा के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में मिठनपुरा थाना में केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।